रायपुर. रायपुर में एक मीडिया स्टूडेंट की मौत हो गई. दरअसल युवती ने खुदकुशी का प्रयास किया था. इलाज के दौरान लड़की की जान चली गई. इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है, फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक युवती राजनांदगांव की रहने वाली थी. घर पर इसने खुदकुशी करने का प्रयास करते हुए दुपट्टे से फांसी लगा ली थी. तुरंत परिजनों ने इसे बचाया और अस्पताल लेकर गए थे.
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव के महेंद्र नगर इलाके में 25 साल की स्मृति ठाकुर अपने परिवार के साथ रह रही थी. इसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया फौरन मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसकी जान बचाई और अस्पताल लेकर गए. राजनांदगांव में ही प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिगड़ती देख उसे रायपुर रेफर किया गया. राजधानी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को स्टूडेंट की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि स्टूडेंट ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाई थी. घर में अपने परिजनों के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर स्टूडेंट ने कदम उठाया. हालांकि किस बात पर बहस हुई, खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है . राजनांदगांव पुलिस इस मामले को देख रही है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक स्मृति ठाकुर MSC इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय से कर रही थी. वो चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी.
- बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 13 लाख की इनामी महिला माओवादी समेत दो ने किया सरेंडर
- बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार पर लगा ब्रेक, सरकार ने हाईकोर्ट में कहा- 300 करोड़ का बजट नहीं
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- बारनवापारा के जंगलों में Bonelli’s Eagle की दस्तक, दुर्लभ पक्षी की तस्वीर ने बढ़ाया उत्साह
- छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


















