ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 13 लाख की इनामी महिला माओवादी समेत दो ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ का बस्तर भले ही माओवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ चुका है, लेकिन माओवादियों द्वारा जंगलों और पहाड़ियों में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और नकदी अब भी सुरक्षा बलों के हाथ लग रहे हैं। इसी कड़ी में आज बस्तर संभाग के तीन जिलों सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले और नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों के डम्प बरामद किए हैं। इन बरामदगियों को माओवादी नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

बीजापुर में 39.77 लाख रुपये नकद बरामद

वहीं, बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में जवानों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां माओवादियों द्वारा टिफिन में छिपाकर रखे गए 39 लाख 77 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जंगल में छिपाकर रखी गई इस रकम की बरामदगी सुरक्षा बलों के लिए अहम मानी जा रही है।

13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर जिले में ही माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। ओडिशा राज्य में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन और सर्चिंग अभियानों के तहत सुकमा, ओरछा और बीजापुर जिलों में अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता मिली है. जहां एक ओर आत्मसमर्पित माओवादी से मिली जानकारी के आधार पर सुकमा के चिंतलनार क्षेत्र के गुण्डराजगुड़ेम व रासापल्ली जंगल-पहाड़ी से 08 कंट्रीमेड हथियार, 229 जिंदा कारतूस, टिफिन बम, हैंड ग्रेनेड, तीर बम और अन्य विस्फोटक और संचार सामग्री बरामद की गई. वहीं नारायणपुर जिले के ओरछा के चालचेर जंगलों से एसएलआर, इंसास व देशी कट्टा समेत 104 कारतूस, वॉकी-टॉकी और अन्य सामान जब्त हुआ है.

बीजापुर में 2 इनामी नक्सलियों का सरेंड

इसके साथ ही बीजापुर पुलिस के समक्ष ओडिशा में सक्रिय कुल 13 लाख रुपये के इनामी दो माओवादियों नागमणी कुड़मे उर्फ शीला और गंगा सोढ़ी उर्फ सोनू ने आत्मसमर्पण किया. इसके साथ ही बीजापुर में एक और बड़ी सफलता जवानों को हाथ लगी है. जहां भैरमगढ़ क्षेत्र के बड़ेपल्ली जंगल में जमीन के भीतर से 500-500 के नोटों के बंडल के साथ माओवादियों के 39,77,000 रुपये नकद बरामद किया गया है. इसके पहले भी सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी डम्प से 7,60,33,800 रुपए कैश एवं 8.5 किलो सोना बरादम किया जा चुका है.

What's your reaction?

Related Posts