ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिराष्ट्रीय

मोदी, शाह ने भाजपा को दिया दो-दो हजार रुपये का चंदा

नई दिल्ली: भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है. पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पार्टी फंड में दो-दो हजार रुपये का चंदा दिया. दोनों नेताओं ने लोगों से पार्टी को सहयोग करने की अपील की.

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मुझे भाजपा में योगदान देकर और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है. मैं सभी से नमो ऐप के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए दान का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं.’ अमित शाह ने एक्स पर लिखा, विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का समर्थन अहम है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रही है. आइए मिलकर नमो ऐप का उपयोग करके ‘डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग’ को एक राष्ट्रव्यापी अभियान बनाएं.

What's your reaction?

Related Posts