ब्रेकिंग खबरें

अपराधट्रेंडिंगमनोरंजन

मुश्किल में फंसीं करीना कपूर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी एक किताब को लेकर मुश्किलों में फंस गई हैं. एक्ट्रेस ने जुलाई 2021 में अपनी किताब करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल को लॉन्च किया था. बता दें कि ये बुक एक्ट्रेस कि प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में थी और अब वो इसके नाम को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. एक वकील ने किताब के टाइटल में बाइबल शब्द का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई और एक्ट्रेस के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है. हाई कोर्ट ने करीना को नोटिस भी जारी किया है. बता दें वकील ने उनकी किताब के टाइटल को लेकर आरोप लगाए हैं कि एक्ट्रेस ने किताब के नाम में बाइबल वर्ड का इस्तेमाल कर ईसाई समाज के रिलीजियस सेंटीमेंट को हर्ट किया है. वकील का कहना है बेबो ने पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए किताब को लिखा है. इसीलिए उन्होंने बुक पर बैन लगाने की मांग भी की है. ऐसे में कोर्ट ने किताब बेचने वाले सेलर्स को भी नोटिस भेजा है. बताया जा रहा है कि 1 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई हो सकती है.

What's your reaction?

Related Posts