ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 10 दिन में दुनियाभर से कमाए ₹1,228 करोड़

फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में ₹1,228 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की इस कमाई में भारत का योगदान ₹819.50 करोड़ रहा है। शानदार कारोबार के साथ फिल्म ने कई बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में धुरंधर-2 के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। धुरंधर-2 ने दुनियाभर में ₹1,839 करोड़ का कारोबार किया है।

जवान और KGF 2 को छोड़ा पीछे

दुनियाभर में कमाई के मामले में ‘रामायण: पार्ट 1’ ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के ₹1,160 करोड़ और यश की ‘KGF 2’ के ₹1,215 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

इस उपलब्धि के साथ फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की ऑल टाइम सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

10 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म की रिलीज के शुरुआती 10 दिनों में मिली प्रतिक्रिया ने बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाया है। भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन चर्चा में है।

10वें दिन फिल्म की कमाई में 51.6% का उछाल आया। दूसरे शुक्रवार को इसने ₹48.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जो शनिवार को बढ़कर ₹72.90 करोड़ हो गया। यानी एक दिन में फिल्म की कमाई ₹24.80 करोड़ बढ़ गई।

2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

रामायण फर्स्ट वीकेंड में ही इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने इसने दृश्यम 3, जेलर 2, हनुमान अंश के ऑल टाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है।

रणबीर कपूर के करियर की पहली ₹1,000 करोड़ी फिल्म

रामायण रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एनिमल शामिल थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 917 करोड़ रुपए कमाए थे।

फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है।

मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म का ऑफिशियल बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता।’

What's your reaction?

Related Posts