- छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष; अब तक 589 सवाल लगाए
- Apple Store Robbery: 1.89 करोड़ के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
- नाबालिग चला रहा था बाइक, पेड़ से टकराने पर दोस्त की मौत; परिवार को मिलेगा 17.35 लाख मुआवजा
- EPFO 3.0: PF निकालना होगा आसान, दिसंबर से UPI के जरिए पैसे निकालने की तैयारी
- माइनिंग का भविष्य सिर्फ खनिजों से नहीं, बल्कि मिलकर काम करने से बनेगा
एक गांव में सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्ज हुआ तो वह मां के साथ डाक्टर के यहां पहुंची। डाक्टर ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी। इस पर किशोरी ने गांव के युवक पर दुष्कर्म करने की बात कही। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि करीब आठ माह पहले वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के सुनील कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उससे शादी करने का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। डर के कारण उसने घर में कुछ नहीं बताया था। गर्भवती किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई।


















