ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

Acharya Satyendra Das: राम मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास का निधन, 3 फरवरी से लखनऊ PGI में चल रहा था इलाज

Acharya Satyendra Das: अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8 बजे सत्येंद्र दास ने अंतिम सांस ली। ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद 3 फरवरी को उन्हें SGPGI में एडमिट कराया गया था। SGPGI के न्यूरोलॉजी विभाग के ICU में सत्येंद्र दास का इलाज चल रहा था। उनके निधन से शोक की लहर व्याप्त है। आचार्य सत्येंद्र दास बाबरी मस्जिद विध्वंस से लेकर राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी रहे हैं। वो पिछले 34 सालों से राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्रीराम की सेवा कर रहे है। आचार्य सत्येंद्र दास ने 28 साल तक टेंट में रहे रामलला की पूजा अर्चना की है।

बता दें कि बढ़ती उम्र के चलते कई बार आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयब बिगड़ी थी पिछली बार पैर काम न करने की वजह से उनकी परेशानी बढ़ गई थी। बीपी और शुगर का इलाज निरंतर चल रहा था। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें सिवियर ब्रेन हेमरेज हुआ है। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में 17 जगह पर ब्लड की क्लाटिंग होने की जानकारी दी गई थी। बढ़ती उम्र के चलते आचार्य सत्येंद्र दास के मंदिर आने जाने पर कोई शर्त लागू नहीं थी। वह जब चाहें मंदिर आ जा सकते थे।

What's your reaction?

Related Posts