ब्रेकिंग खबरें

अंतराष्ट्रीयट्रेंडिंगराष्ट्रीय

Apple CEO का ऐलान- अमेरिका में बिकने वाले iPhones भारत में बनेंगे

Apple के CEO टिम कुक ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें उन्होंने बताया कि भविष्य में अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone भारत में निर्मित होंगे. कुक ने यह भी स्पष्ट किया कि एप्पल धीरे-धीरे अपनी उत्पादन इकाइयों को चीन से स्थानांतरित कर रहा है और भारत को एक नया मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बना रहा है. इस बदलाव का मुख्य कारण अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक टैरिफ से संबंधित तनाव है.

टिम कुक, एप्पल के CEO, ने बताया कि अधिकांश एप्पल उत्पाद जो अमेरिका के बाहर बेचे जाते हैं, अभी भी चीन में निर्मित होंगे. वर्तमान में, अमेरिका में चीन से आयात होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर 145% तक का भारी टैरिफ लागू है, और अमेरिका-चीन के बीच वार्ताएं इस समय ठप हैं.

क्यों हो रहा है iPhone का प्रोडक्शन भारत में?

अब तक iPhone का ज्यादातर निर्माण चीन में होता था, लेकिन अमेरिका द्वारा चीन पर भारी टैक्स लगाने और चीन की तरफ से जवाबी शुल्क लगाने की वजह से Apple को नुकसान होने लगा. इसी के चलते कंपनी ने भारत में प्रोडक्शन को धीरे-धीरे बढ़ा रही है. कुक ने ये भी बताया कि अगर टैरिफ की मौजूदा स्थितियां नहीं बदलतीं, तो इस तिमाही में Apple को लगभग 900 मिलियन डॉलर (लगभग ₹7,500 करोड़) का नुकसान हो सकता है.

iPad, Mac, Apple Watch और AirPods कहां बनेंगे?

इसके साथ ही अगर एप्पल के अन्य प्रोडक्ट्स की बात कि जाए तो टिम कुक ने कहा कि अब अमेरिका में बिकने वाले iPad, Mac, Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स का निर्माण वियतनाम में होगा. यानी सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि बाकी प्रोडक्ट्स के लिए भी Apple चीन पर अपनी निर्भरता को कम कर रहा है.

भारत में iPhone प्रोडक्शन कितना बढ़ा?

Apple ने बताया कि पिछले साल उन्होंने भारत में $22 बिलियन (लगभग 1.83 लाख करोड़ रुपए) के iPhone बनाए, जो पिछले साल के मुकाबले 60% ज्यादा है. वहीं Apple ने ये भी बताया कि भारत में इस तिमाही में फिर से रिकॉर्ड बिक्री हुई है. इसके चलते Apple, जो दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से एक है, इस साल के अंत तक भारत में और अधिक रिटेल स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रही है.

What's your reaction?

Related Posts