ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रायपुर में डॉक्टर ने किया सुसाइड

रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय डॉ. ए. रवि ने देर रात अपने बंद कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, डॉ. रवि ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डॉ. रवि के कमरे व आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल, एम्स प्रशासन और डॉ. रवि के परिजनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सही तस्वीर सामने आएगी. यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

What's your reaction?

Related Posts