ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबरट्रेंडिंग

वास्तु शास्त्र: घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल उतारकर रखने चाहिए? जानें इससे लाभ, नुकसान

घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए हर एक कोने का वास्तु ठीक होना सही है। सनातन धर्म में इस शास्त्र का बहुत महत्त है। जाने-अनजाने में कुछ गलतियां ऐसी हो जाती हैं तो वास्तु शास्त्र के एकदम उलट होती है। ऐसे में सही नियमों का जानना भी जरूरी है। घर के हर एक कमरे और कोने के लिए वास्तु से जुड़े कुछ नियम हैं। कुछ नियमों का पालन जरूर से करना चाहिए। इनमें से एक है मेन गेट का साफ रहना। अमूनन घरों में देखा जाता है कि मुख्य द्वार पर ही कई जूते-चप्पल उतार दिए जाते हैं। वास्तु के हिसाब से ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है।

घर के मुख्य द्वार का वास्तु होता है खराब

दरअसल मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर देवताओं का वास होता है। साथ ही यही से लक्ष्मी मां का भी आगमन होता है। अगर ऐसे में आप घर के मुख्य द्वार पर जूते चप्पल उतार देते हैं तो इससे धीरे-धीरे खूब दिक्कतें आने लगती हैं। वहीं घर में मौजूद लोगों पर राहु का गलत प्रभाव पड़ने लगता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसे घरों कलह होने लगती है। साथ ही धीरे-धीरे घर के लोगों को बीमारियां घेरने लगेंगी। अगर ऐसे दोष को खत्म करना है तो राहु के उपाय करने चाहिए। साथ ही घर के मुख्य द्वारा को भी साफ रखने की कोशिश करनी चाहिए।

सही जगह पर रखें फुटवियर

आप अपने जूते चप्पल को साफ करके शू रैक में रख सकते हैं। कभी भी बाहर पहने हुए जूते और चप्पल को घर के अंदर ना लाएं। इसे प्रापर साफ करके शू रैक में रख दें। दरवाजे के पास इन्हें बिखेर कर नहीं रखना चाहिए। आप घर में ऐसी जगह पर इन्हें रखने की कोशिश करे, जहां पर ये दिखाई ना दें।

What's your reaction?

Related Posts