ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

बम्लेश्वरी दर्शन के लिए निकली थी पैदल, दुर्घटना में गई जान

राजनांदगांवः सरकारी नौकरी की कामना पूरी होने पर भिलाई निवासी महिमा साहू (21) मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए अपने साथियों के साथ सोमवार रात को आठ बजे पैदल निकली थी। मंगलवार की सुबह आठ बजे नेशनल हाईवे पर मनकी-सुंदरा के बीच एक थार वाहन (सीजी 04 क्यूसी 8007) ने युवती को सामने से टक्कर मार दी। पदयात्रियों के लिए आरक्षित लेन में चालक ने गाड़ी घुसा दी, जिससे दुर्घटना हुई। महिमा को इलाज के लिए भिलाई ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। जत्थे में तीन युवतियां और चार युवक थे। दुर्घटना के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर फरार हो गया था, जिसे सोमनी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

टायर थी, डाक विभाग में मिली थी नौकरीः स्कूल में टापर रही महिमा साहू की कुछ समय पहले ही डाक विभाग में नौकरी लगी थी। उसे कोंडागांव में पोस्टिंग दी गई थी। घासीदास नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी उसके पिता चंद्रहास साहू ड्राइवरी करते हैं।

वनवे हाईवे पर हुआ हादसाः नवरात्र में पदयात्रियों के लिए अंजोरा से राजनांदगांव तक हाईवे को वनवे किया गया है। एक लेन पदयात्रियों के लिए आरक्षित है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और जवानों को तैनात किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts