ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather: बढ़ेगी ठंड, गिरेगा अब दिन का टेम्प्रेचर, मानसून की होगी वापसी

Chhattisgarh Weather: बिलासपुर। छत्तीगसढ़ के कांकेर जिले से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब 14 डिग्री उत्तर/72 डिग्री पूर्व, कारवार, कलबुर्गी, निजामाबाद, कांकेर, क्योंझरगढ़, सागर द्वीप, गुवाहाटी और 28 डिग्री उत्तर/92.5 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। अनुमान है कि अगले दो दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

शेष स्थानों का मौसम शुष्क रहेगा। 13 अक्टूबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस समय तटीय आंध्रपेदश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, इसके प्रभाव से एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई कांकेर तक हो गई है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमकके साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी किन्तु विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। Chhattisgarh Weather

What's your reaction?

Related Posts