छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रह सकती हैं। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। कुछ इलाकों में भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है।
कई जिलों में बारिश और आंधी का असर
छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। दक्षिणी जिलों के अलावा रायपुर, बिलासपुर और आसपास के इलाकों में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज हवा के झोंके चलने की भी आशंका है।
अगले तीन दिन भी बना रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 और 14 सितंबर को भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. रायपुर में भी अगले कुछ दिनों तक बादल और बारिश का सिलसिला बने रहने का अनुमान है.
तापमान में भी मिल सकती है राहत
बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि बारिश के बीच वातावरण में नमी अधिक रहने से कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है.
कम दबाव के क्षेत्र से बदला मौसम
मौसम में बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणाली को अहम माना जा रहा है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं. मौसम विभाग ने 12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी है.


















