ब्रेकिंग खबरें

खेलअंतराष्ट्रीयट्रेंडिंगराष्ट्रीय

FIFA World Cup 2026 को लेकर FIFA का बड़ा ऐलान, मैचों के दोनों हाफ में होगा 3-3 मिनट का ‘हाइड्रेशन ब्रेक’

FIFA World Cup 2026 के लिए एक स्पेशल अनाउंसमेंट आयोजकों की ओर से किया गया है। ये नया फैसला खिलाड़ियों के हित में है। अमेरिका कनाडा और मैक्सिको में खेले जाने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के दौरान पहली बार हर मैच में दोनों हाफ में तीन-तीन मिनट का ‘हाइड्रेशन ब्रेक (पानी पीने या तरल पदार्थ के सेवन के लिए) ’ रखने का फैसला किया है। खिलाड़ियों को काफी समस्या गर्मी और उमस के कारण होती थी। इससे बचने के लिए फीफा ने हाइड्रेशन ब्रेक का ऐलान किया है।

रेफरी मैच के प्रत्येक हाफ में 22 मिनट पूरे होने पर खिलाड़ियों के पानी पीने के लिए खेल रोक देंगे। यह तापमान, मेजबान देश (अमेरिका, कनाडा या मैक्सिको) या स्टेडियम में छत और एयर कंडीशनिंग होने या न होने पर निर्भर नहीं करेगा। इस बदलाव से प्रसारकों को भी फायदा मिलेगा, क्योंकि उन्हें मैच के दोनों हाफ में तीन मिनट की रुकावट के बारे में पहले से पता होगा। उस दौरान वे अपने विज्ञापन दिखा सकेंगे, जिससे अच्छा खासा रेवेन्यू जेनरेट कर पाएंगे।

फीफा ने कहा कि यह फैसला 2026 विश्व कप के मुख्य टूर्नामेंट की संचालन समिति के प्रमुख मनोलो जुबिरिया की प्रसारकों के साथ एक बैठक में लिया गया था। फीफा ने कहा कि खेल के 22वें मिनट से ठीक पहले अगर चोट के कारण रुकावट होती है, तो रेफरी के पास ‘हाइड्रेशन ब्रेक’ की घोषणा करने का अधिकार होगा। जुबिरिया ने कहा,‘‘ ऐसे मामले में इससे निपटने की जिम्मेदारी रेफरी की होगी।’’

फीफा ने आगे कहा कि यह कदम खेल को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए लिया गया है। इससे पहले तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर शुरुआती 30 मिनट के खेल के बाद ब्रेक की प्रथा थी। मौजूदा बदलाव पिछले साल अमेरिका में हुए क्लब विश्व कप के कुछ मैचों के दौरान खिलाड़ियों को प्रभावित करने वाली गर्मी और नमी को देखते हुए किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts