बिलासपुर में आईटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है. यह कार्रवाई कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा के ठिकानों पर आयकर टीम ने छापा मारा है. इसमें बड़ी संख्या में आईटी टीम के होने की जानकारी मिल रही है. इस साथ ऑफिस, घर और फैक्ट्रियों में जांच चल रही है.



















