ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयराजनीति

चुनाव सपा व भाजपा के बीच होगा: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन चुनाव समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच ही होगा। जनता अब भाजपा सरकार को हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को असली मुद्दों से भटकाना चाहती है। वंदे मातरम् के मुद्दे में लोगों को उलझा कर भाजपा महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं जैसे मुद्दों को पीछे करना चाहती है। भाजपा जनता को उलझाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण आगे भी रहेगा।

सपा मुखिया ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने त्योहार में मंहगाई और बढ़ा दी है। अपने लोगों को मुनाफा कराने के लिए चीनी महंगी कर दी। उन्होंने कहा कि लखनऊ में पशु पालकों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं शोषण हो रहा है। लखनऊ के बुद्धेश्वर में नगर निगम ने पशुपालकों की 350 भैंसे जब्त कर ली है।

सपा अध्यक्ष से सोमवार को हरदोई से साइकिल यात्रा करके आए 17 सदस्यीय दल से मुलाकात की। अखिलेश ने साइकिल यात्रियों को बधाई दी।

What's your reaction?

Related Posts