छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने 62वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर छाए रहे। इस अवसर पर समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयाँ दीं। ट्विटर (एक्स), फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर #लोकप्रिय_मुख्यमंत्री और #HappyBirthdayVishnuDevSai जैसे हैशटैग ट्रेंड करते रहे।
सुबह से ही मुख्यमंत्री को देशभर के नेताओं, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं की ओर से शुभकामनाएँ मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। कई जगहों पर उनके समर्थकों ने केक काटकर, रक्तदान शिविर लगाकर और सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री साय ने भी सोशल मीडिया पर सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए लगातार काम करते रहने का संकल्प दोहराया।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर हे CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड कर रहे हैं. X पर हैशटैग ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ ट्रेंड कर रहा है. इसे क्लिक करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके जन्मदिन की बधाई सामने आ रही है.
PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. उन्होंने X पर लिखा- ‘छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके प्रयास से छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति मिली है, जो बहुत सराहनीय है. साथ ही लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’
गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है.
CM साय को 90 किलो लड्डू से तोला गया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर रायपुर हेलीपैड पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान CM साय को 90 किलो लड्डू से तौला गया. मौके पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, CM देवेंद्र फडणवीस, CM हिमंत बस्वा, CM पुष्कर सिंह धामी समेत देश-प्रदेश के तमाम नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.



















