ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराधरायपुर संभाग

रायपुर में NEET अभ्यर्थी ने भांठागांव के अवधपुरी में दो मंजिला मकान से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी। नीचे फंदे पर लटका उसका शव मिलने से आसपास के लोग सन्न रह गए। मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो भांठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुरानीबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

बोर्ड परीक्षा के दिन 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या
वहीं 16 फरवरी को कोरबा जिले में बोर्ड परीक्षा के दिन 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचा तो शिक्षक घर पहुंचे। घर का दरवाजा काफी देर तक न खोलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर शव पंखे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि उसके शव को मेडिकल कॉलेज में दे दिया जाए। 

सुसाइड नोट में लिखा- मेरा शव मेडिकल कॉलेज में दे देना 
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम उज्वल डडसेना और वह SECL DAV स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। वह रामपुर आईटीआई बस्ती स्थित अपने दीदी-जीजा जी के घर पर रहता था। घटना के दौरान घर पर वह अकेला था। उसकी दीदी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका है और वह ड्यूटी पर गई हुई थी। जीजा अपने फोटोग्राफी के काम से बाहर गए हुए थे। छात्र ने यह आत्मघाती कमद क्यों उठाया यह अभी तक पता नहीं चल सका है। बरामद सुसाईट नोट में लिखा हुआ है उसकी लाश को मेडिकल कॉलेज में दिया जाए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

सीएसपी ने दी मामले की जानकारी 
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मौके से सुसाईट नोट बरामद किया गया है,  जो अंग्रेजी में लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि करने के बाद उसकी लाश को मेडिकल कॉलेज में दिया जाए। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts