चंद्रग्रहण के कारण बांके बिहारी मंदिर के दर्शनों में बदलाव किया जाएगा। मंदिर के कपाट चंद्रग्रहण के समय बंद किए जाएंगे। इसको लेकर मंदिर में व्यवस्था की गई और मंदिर में इसका शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसलिए जो लोग इस दिन बांकेबिहारी मंदिर दर्शनों को आते हैं, वो लोग इसे ध्यान में रखें। इस दिन अगर आप दर्शन करना चाहते हैं, तो सुबह 9 बजे से पहले और रात को रात 10 बजे से मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन होंगे।
चंद्र ग्रहण के कारण समय में होगा बदलाव
आपको बता दें कि 3 मार्च को चंद्रग्रहण लग रहा है। इस दिन समय थोजडा बगला रहेगा। इस दिन सुबह 6:15 बजे से ठाकुर जी के दर्शन होंगे शुरू 03 मार्च को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के चलते भगवान श्री बांकेबिहारीजी महाराज के दर्शन हेतु निर्धारित मंदिर की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। उस दिन मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रातःकाल 6:15 बजे से ठाकुरजी के दर्शन होंगे, इसके बाद 9 बजे तक आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।सेवायत 5:15 बजे में मंदिर में प्रवेश करेंगे और सुबह 6:25 बजे पर श्रृंगार आरती होगी। फिर 6:30 बजे राजभोग सेवा प्रारंभ होगी। राजभोग आरती 8:30 बजे होगी और 9 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। सेवायत 9 बजे बाहर आ जाएंगे। ग्रहण के समाप्त होने के बाद मंदिर की साफ सफाई की जाएगी, और फिर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस तरह 3 मार्च को शाम 7 बजे से मंदिर खुलेगा और रात 10 बजे तक दर्शन हो सकेंगे।
कब लग रहा है चंद्र ग्रहण
आपको बता दें कि चंद्रग्रहण 3 मार्च को शाम को लगेगा, इसका सूतक काल भारत में मान्य होगा और इसके अनुसार कई मंदिरों के पट बंद होंगे। आपको बता दें कि चंद्रग्रहणका सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है। चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर शुरू होगाऔर इसका समापन और यह शाम छह बजकर सैंतालीस मिनट पर खत्म होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी खग्रास अवस्था की शुरुआत शाम चार बजकर चौंतीस मिनट से होगी। 7 बजे के बाद ग्रहण समाप्त हो जाएगा और मंदिरों में साफ -सफाई शुरू होगी। इस ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है, इसलिए इस ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजे से लग जाएगा। आपको बता दें कि कई मंदिरों में ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं। आपको बता दें कि भारत में जब चंद्रमा दिखेगा तो वह ग्रहण लगा चंद्रमा ही दिखेगा। इस दिन पूर्णिमा का व्रत भी नहीं रखा जाएगा। एक दिन पहले 2 मार्च को पूर्णिमा व्रत रख सकते हैं।



















