ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभागछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

अंग्रेजों के जमाने का सिक्का व सोने का हार सस्ते में देने का झांसा देकर ढाई लाख ठगे

रायपुर। ठग मां-बेटे ने एक कर्मचारी को यह कहकर ठग लिया कि उनके पास हाथी को पहनाने वाला सोने का हार और अंग्रेजों के जमाने के सिक्के हैं। सोने के हार को सस्ते में बेचने का झांसा देकर दोनों ने ढाई लाख रुपए ठग लिए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अभी उनका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक, महेश कानस्कर हेल्थ केयर सेक्टर में काम करते हैं। पिछले दिनों वह देवपुरी में अपने ऑफिस से पचपेड़ीनाका की तरफ लौट रहा था। इस दौरान वे थोड़ी देर के लिए एक जगह रुके। इस दौरान मजदूर जैसे हुलिए में राजेश प्रजापति मिला। उसने उसे अंग्रेजों के जमाने के सिक्के दिखाए। इन सिक्कों को देकर कुछ पैसों की मांग की। महेश ने इसे लेने से मना कर दिया। राजेश ने अपनी बहन की शादी का हवाला देकर सिक्के खरीदने का निवेदन किया। साथ ही उसने बताया कि उन्हें जमीन की खुदाई में एक सोने का हार मिला है। इसे भी वह बहुत कम कीमत में दे देगा। वह उसकी बातों में आ गया।

इसके अगले दिन राजेश अपनी मां के साथ कलर्स मॉल के पास मिले। दोनों ने महेश को एक हार दिखाया, जो काफी भारी और बड़ा था। राजा-महराजाओं के जमाने में हाथियों को पहनाए जाने वाले हार जैसा दिख रहा था। राजेश और उसकी मां ने इसकी कीमत ढाई लाख रुपए तय की। इसके बाद महेश ने सोना है कि नहीं? यह जांचने के लिए हार का कुछ हिस्सा तोड़कर जांच कराने सदरबाजार ले गया। जांच कराने पर वह असली सोना निकला। इसके बाद महेश उस हार को लेने के लिए राजी हो गया। 10 दिन बाद महेश ढाई लाख रुपए लेकर राजेश और उसकी मां को फोन किया। दोनों हार लेकर महेश के पास पहुंचे। महेश अगले दिन हार का कुछ हिस्सा जांच कराने सदरबाजार पहुंचा। जांच में पता चला कि वह सोना नहीं बल्कि पीतल है। दूसरी ओर राजेश ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था।

What's your reaction?

Related Posts