ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

बधाई! 5 और चीते जन्मे, भारत में पहली बार कुल संख्या 50 पार, आधे से ज्यादा ‘देसी’

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी है। और इस बार खुश होने की वजहें भी कई हैं। एक तरफ जहां 5 और शावकों का जन्म हुआ है तो दूसरी तरफ पहली बार (पिछले करीब 100 सालों में) देश में चीतों की संख्या 50 के पार चली गई है। एक और खास बात यह है कि इनमें से 33 ‘देसी’ चीते हैं यानी कि इनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को खुशखबरी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नाम्बियाई मादा चीते ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में अब अब कुल 53 चीते हो गए हैं, जिनमें से 33 का जन्म भारत में हुआ है। दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला स्थलीय जीव चीता करीब 7 दशक पहले भारत से विलुप्त हो गया था। सितंबर 2022 में केंद्र सरकार नामीबिया से 8 अफ्रीकी चीते लेकर आई, जिन्हें पीएम मोदी ने कूनो में प्रवेश कराया था।

पिछले वर्ष कूनो में 12 शावकों का जन्म हुआ था, जिनमें से तीन शावकों सहित छह चीतों की मौत हो गई। इस वर्ष 7 फरवरी से 9 मार्च के बीच अलग-अलग समूहों में 14 शावकों का जन्म हुआ है। 2023 से अब तक कूनो में कुल 44 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से 33 जीवित हैं। नामीबिया से लाई गई ज्वाला और आशा, दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी, वीरा और निर्वा और भारत में जन्मी मुखी ने उद्यान में शावकों को जन्म दिया है।

What's your reaction?

Related Posts