साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर कांग्रेस के तत्वावधान में एवं बी.एम.वाई रेलवे इंस्टीट्यूट के सहयोग से दिनांक 13 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया तथा महिला कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य एवं उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंडल रेल प्रबंधक महोदय जी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैक्रो के अध्यक्ष श्रीमती शिखा सिंग महोदया सहित अनेक सैक्रो के महिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही सैकड़ों की संख्या में महिला कर्मचारी एवं कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल समन्वयक श्री बी.डी. प्रसाद जी, उपमंडल समन्वयक श्री भीमराव बोधलकर जी तथा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सफल एवं सराहनीय रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर कांग्रेस की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।



















