ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगबिलासपुर संभाग

रेलवे का बड़ा फैसला: बिलासपुर-येलाहंका स्पेशल ट्रेन अब चलेगी स्थायी रूप से

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने बिलासपुर से येलाहंका (बेंगलुरु) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक अब यह ट्रेन नंबर 18261/18262 के साथ स्थायी रूप से पटरी पर दौड़ेगी। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। ये आदेश रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर कोचिंग संजय आर नीलम द्वारा जारी किया गया है। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना होते हुए कर्नाटक तक का सफर तय करेगी, जिससे दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की राह आसान हो जाएगी।

साप्ताहिक चलेगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 18261 (बिलासपुर से येलाहंका) प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन (गुरुवार) शाम 19:00 बजे येलाहंका पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 18262 (येलाहंका से बिलासपुर): प्रत्येक गुरुवार को येलाहंका से रात 21:30 बजे रवाना होगी और शनिवार तड़के 03:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी। जिसमें प्रमुख रूप से भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वाडसा, चांदा फोर्ट, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिरयाल, काजीपेट, चार्लापल्ली, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, तांडूर, यादगीर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंटकल, गूटी, अनंतपुर और धर्मावरम शामिल है।

What's your reaction?

Related Posts