ब्रेकिंग खबरें

अपराधराष्ट्रीय

पिज्जा-बर्गर खिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म

पलवल। नाबालिग लड़की को पिज्जा बर्गर खिलाने के बहाने एक युवक फरीदाबाद ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा है कि एक अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी 15 वर्षीय छोटी बेटी घर से बिना बताए चली गई।

दो अप्रैल को किठवाड़ी पुल चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बाद में लड़की मिल गई और पुलिस ने काउंसलिंग व मेडिकल जांच कराई। बच्ची ने चार अप्रैल को मां को बताया कि उसे फरीदाबाद निवासी पवन पिज्जा व बर्गर खिलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया। अगले दिन उसे बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई कर केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर सुशीला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts