ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों को राहत: अकलतरा लाइन कार्य के बीच रद्द 14 ट्रेनें बहाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अकलतरा के पास चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते 10 और 11 अप्रैल को रद्द की गई 14 ट्रेनों को पुनः बहाल कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों को पहले की तरह संचालित करने का निर्णय लिया है।

पहले कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया था, जिसमें जेडी पैसेंजर को शॉर्ट टर्मिनेट करने की योजना थी, लेकिन अब सभी सेवाएं पूरी दूरी तक बहाल कर दी गई हैं।

पहले की तरह चलेगी हसदेव एक्सप्रेस

रेलवे ने कोरबा-रायपुर-कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय भी वापस ले लिया है। अब यह ट्रेन पूर्व की तरह एक्सप्रेस सेवा के रूप में ही संचालित होगी।

यात्रियों को मिली बड़ी राहत

इस फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।

बहाल की गई प्रमुख ट्रेनें

  • 68737 / 68738 रायगढ़-बिलासपुर मेमू
  • 68735 / 68736 रायगढ़-बिलासपुर मेमू
  • 68745 / 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू
  • 58203 / 58204 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
  • 68733 / 68734 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू
  • 68731 / 68732 कोरबा-बिलासपुर मेमू

शॉर्ट टर्मिनेटेड से बहाल ट्रेनें:

  • 68861 / 68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू

What's your reaction?

Related Posts