ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

गर्मी से थोड़ी राहत, अगले 5 दिन फिर बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम में बदलाव के चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच IMD ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय मौसमी सिस्टम और वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आने वाले दिनों में कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कई जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास सावधानी बरतने को कहा गया है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए फसल और कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

अगले 5 दिन फिर बरसेंगे बादल

अगले 5 दिनों में कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं और बिजली गिरने के साथ-साथ गरज और बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही अगले 4 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज सुबह से 20 से ज्यादा जगहों पर बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 प्रति घंटे रफ्तार) और वर्षा की संभावना जताई गई है. 

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है.  बारिश, बादल गरजने और अंधड़ के आसार हैं. वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 

What's your reaction?

Related Posts