ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

आज बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज पश्चिम बंगाल दौरे पर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 9 मई को आयोजित होने वाले नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से Swami Vivekananda Airport के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-801 से कोलकाता के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का कोलकाता पहुंचने का समय रात 8:35 बजे तय किया गया है। वहां उनका आगमन Netaji Subhas Chandra Bose International Airport में होगा।

कोलकाता में करेंगे रात्रि विश्राम

कोलकाता पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री राज्य सरकार द्वारा निर्धारित होटल या स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 9 मई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दौरा भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के वरिष्ठ नेता और भाजपा पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts