देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंताएं बढ़ा दी हैं. मई महीने में चौथी बार तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतें बढ़ाई हैं. इस ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल ₹2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल ₹2.75 प्रति लीटर महंगा हो गया है. इसका असर छत्तीसगढ़ के लोगों पर भी पड़ेगा, क्योंकि राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए के पार पहुंच गई है.
10 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट
पिछले 10 दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है, इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद 19 मई को कीमतों में लगभग 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई. यह चौथी बार है, जब सिर्फ दस दिनों में कीमतें बढ़ाई गई हैं.
रायपुर में 108 रुपए के पार पहुंचे दाम
‘गुड रिटर्न्स’ वेबसाइट के अनुसार राजधानी रायपुर में 25 मई पेट्रोल की कीमत 108.06 रुपये प्रति लीटर है. कीमतों में 2.70 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं डीजल 101.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. कीमतों में 2.85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं बिलासपुर में 108.71 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. यहां कीमतों में 2.77 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं डीजल 101.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. कीमतों में 2.92 रुपए का इजाफा हुआ है.
गरियाबंद में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल की बात करें तो सबसे ज्यादा गरियाबंद में कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 4.28 रुपए की बढ़ोतरी के बाद यहां डीजल 103.01 रुपए प्रति लीटर बीक रही है. वहीं 109.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. यहां पेट्रोल की कीमतों में 4.13 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.



















