भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं खुशखबरी है. सेना भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. जहां भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 के बीच दो चरणों में आयोजित होगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में एग्जाम सेंटर
छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि राज्य के पांच प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर शामिल हैं. इन शहरों में कुल 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं.
दो चरणों में होगी ऑनलाइन परीक्षा
भारतीय सेना की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) दो चरणों में आयोजित की जाएगी. पहला चरण 1 जून से 5 जून तक और दूसरा चरण 8 जून से 12 जून तक चलेगा. परीक्षा प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित होगी, ताकि सभी अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- पंजीकृत अभ्यर्थी ‘भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/default.aspxपर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
- सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें.
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा, एडमिट कार्ड या भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कोई समस्या होती है, तो वे नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. यह कार्यालय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित है. सहायता के लिए कार्यदिवस में दूरभाष नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 उपलब्ध हैं.



















