ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलेंगे 2 सेट यूनिफॉर्म, नए लुक में नजर आएंगे छात्र

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ सरकारी स्कूलों के छात्रों को जल्द ही नई यूनिफॉर्म मिलने जा रही है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को दो-दो सेट यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत 16 जून से छात्र-छात्राएं नए ड्रेस कोड में स्कूल पहुंचते नजर आएंगे। अधिकारियों के अनुसार, यूनिफॉर्म वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर पड़ने वाले बोझ को कम करना है। नई यूनिफॉर्म की आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और स्कूलों को वितरण संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थी नए कलर की यूनिफार्म पहनकर स्कूल जाएंगे. इन दिनों सत्र शुरू होने से पहले यूनिफार्म की सप्लाई करने पर जोर दिया जा रहा है. खास बात यह है कि यूनिफॉर्म के कलर और डिजाइन में बदलाव किया गया है. ब्लू चेक प्रिंट वाली शर्ट और पैंट व ट्युनिक स्लेटी कलर की होगी.

सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलेंगे यूनिफॉर्म के 2 सेट

वहीं इस बार छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रवेश उत्सव के समय ही दो-दो सेट यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की तैयारी है. अब तक विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में एक सेट यूनिफॉर्म दिया जाता था, जबकि दूसरा सेट अक्टूबर-नवंबर में बांटा जाता था. इस वर्ष व्यवस्था में बदलाव करते हुए दोनों सेट एक साथ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है.

नए लुक में नजर आएंगे छात्र

यूनिफॉर्म पहली से आठवीं तक के बच्चों को दिया जाता है. इस सत्र बच्चे पुरानी सफेद शर्ट और नीली पैंट की जगह कत्थे रंग की पैंट और नीले रंग की चेक शर्ट में नजर आएंगे. छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित द्वारा गणवेश निर्माण और आपूर्ति का कार्य किया जा रहा है. संघ के अनुसार प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए पहले बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभागों में दोनों सेट की आपूर्ति पूरी कर दी गई है. वहीं दुर्ग संभाग में पहले और दूसरे सेट की आपूर्ति जारी है. जबकि रायपुर संभाग में वितरण कार्य अभी शुरू किया गया है.

What's your reaction?

Related Posts