ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगव्यापार

सोना ₹3,300 और चांदी ₹6,000 से ज्यादा उछली, क्या जल्द ₹1.60 लाख के स्तर तक पहुंचेगा गोल्ड?

सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। बाजार में बढ़ती मांग और वैश्विक संकेतों के बीच सोने के भाव में करीब ₹3,300 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में ₹6,000 से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। इस तेजी के बाद निवेशकों के बीच सवाल उठने लगा है कि क्या सोने की कीमत आने वाले समय में ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकती है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों को वैश्विक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियां, डॉलर की चाल और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग प्रभावित करती है।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर शुरुआती समझौते के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में डॉलर कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते निवेशकों ने कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ा दी।

MCX पर सोना-चांदी में बड़ी छलांग

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना ₹3,301 (2.19%) उछलकर ₹1,53,829 प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ₹6296 की तेजी के साथ ₹2,52900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जोरदार तेजी

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2.5% चढ़कर 4,322.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.5% बढ़कर 4,344.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगा। चांदी में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली और स्पॉट सिल्वर 3.6% उछलकर 70.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों बढ़ी सोना-चांदी की कीमत?

बाजार को राहत मिली है कि अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमत हो गए हैं। समझौते के तहत होर्मुज फिर से खोला जाएगा। वहीं, अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों में राहत मिल सकती है। कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद बढ़ी है।

डॉलर गिरा, तेल टूटा और चमक उठा सोना-चांदी बाजार

डॉलर 10 दिन के निचले स्तर पर आ गया है। कमजोर डॉलर के कारण अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे मांग बढ़ती है। वहीं, शांति समझौते की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंताएं कम हुई हैं।

CME फेड वॉच के अनुसार दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ाने की संभावना 69% से घटकर 48% रह गई है।

₹1.60 लाख तक जा सकता है सोना

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर. का मानना है कि यदि सोना ₹1,55,000 के ऊपर टिकता है तो इसमें तेजी जारी रह सकती है और भाव ₹1.58 लाख से ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। वहीं ₹1,50,000 के नीचे फिसलने पर फिर से बिकवाली का दबाव बन सकता है। चांदी अगर ₹2,55,000 के ऊपर निकलती है तो भाव ₹2,58,000 से ₹2,60,000 प्रति किलो तक जा सकते हैं।

आगे क्या रहेगा सोने का रुख?

इंडसइंड सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी के अनुसार MCX Gold का सपोर्ट लेवल ₹1,52,500 और रेजिस्टेंस ₹1,53,600 है। जबकि, MCX Silver का सपोर्ट ₹2,48,000 और रेजिस्टेंस ₹2,53,000 है।

What's your reaction?

Related Posts