ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

22 जून से तीन राशियों के लिए शुभ समय की शुरुआत, शुक्र और सूर्य का प्रभाव बढ़ेगा

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-शुक्र का गोचर बहुत खास माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य आत्मा, पिता और साहस के कारक हैं और शुक्र धन-संपदा, वैभव और ऐश्वर्य आदि के कारक माने गए हैं। 22 जून 2026 को सूर्य और शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य का गोचर आर्द्रा नक्षत्र में होगा। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। शुक्र-सूर्य का एक ही दिन होने वाला नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र-सूर्य के एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन का तुला, मकर और कुंभ राशि पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। जानें सूर्य-शुक्र कृपा से तीनों राशियों को कैसे मिलेंगे परिणाम।

सूर्य-शुक्र का एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन: इन 3 राशियों को होगा फायदा

1. तुला राशि-

पंडित उपाध्याय के अनुसार, तुला राशि के लिए सूर्य-शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साहस में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। निवेश के लिए लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस समय जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला लेने से बचें।

2. मकर राशि-

मकर राशि वालों को प्रेम-संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेशक मिल सकते हैं। अविवाहित जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। नौकरी में मनमुताबिक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस समय अपनी वाणी और क्रोध पर काबू रखें, वरना बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।

3. कुंभ राशि-

कुंभ राशि वालों की ओर लोग आकर्षित होंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी ध का आगमन हो सकता है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन धन को बेवजह खर्च करने से बचें। खर्च की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है।

What's your reaction?

Related Posts