ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ दिसंबर में होगी रिलीज

मुंबई। प्रभास एक बार फिर बड़े पैमाने की फिल्म के साथ दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ को पीरियड वॉर ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। फिल्म को 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म का टीजर जल्द जारी किए जाने की चर्चा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसमें प्रभास एक ऐसे सैनिक के किरदार में नजर आएंगे जो असंभव हालात और बड़े संघर्ष का सामना करता दिखाई देगा। मेकर्स फिल्म को बड़े विजुअल स्केल और भावनात्मक गहराई के साथ पेश करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम ने प्रोडक्शन को अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है ताकि विजुअल्स, कहानी और प्रस्तुति को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। ऐसे में फिल्म को प्रभास की आने वाली महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ‘फौजी’ से इमानवी इस्माइल फिल्मी दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। वहीं फिल्म की कास्ट में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं।

कब आ सकता है टीजर?

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आए अपडेट से पहले आइए इसके टीजर के बारे में अपडेट जान लेते हैं। 123Telugu की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की टीम इसके प्रमोशन में जुटने के लिए तैयार है। ये एक बिग बजट फिल्म है और ऐसे में मेकर्स इसके लिए कोई कमी या लापरवाही न बरतते हुए इसका अभी से ही प्रमोशन करने वाले हैं। वहीं टीजर को लेकर अपडेट है कि टीजर की झलक आने वाले हफ्तों में देखने को मिल सकती है। फौजी पर मेकर्स बारीकी से काम कर रहे हैं और वो फैंस को एक बेहतर सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं।

सैनिक का किरदार निभाएंगे प्रभास

बाहुबली, बाहुबली 2, साहो और सालार जैसी फिल्मों से खुद को साबित कर चुके प्रभास फौजी में एक ऐसे सैनिक के रोल में नजर आएंगे जो अकेला ही पूरी बटालियन के बराबर रहता है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर अक्टूबर 2025 में एक्टर के जन्मदिन पर शेयर किया था। ये कहानी इतिहास के अनकहे पन्नों से जुड़ी एक साहसी और बहादुर सैनिक की कहानी है। इसमें प्रभास के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस इमानवी इस्माइल नजर आएंगी जो अपना डेब्यू भी कर रही हैं। वहीं फिल्म का हिस्सा हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं।

What's your reaction?

Related Posts