रायपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 4-4 फेरों के लिए विस्तार करने का निर्णय लिया है। पहले यह ट्रेन 17 जुलाई 2026 तक संचालित की जा रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। इस निर्णय से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विस्तार के बाद गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल पटना से 20 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक कुल 4 फेरों के लिए प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल चर्लपल्ली से 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक कुल 2 फेरों के लिए प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल चर्लपल्ली से 24 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक कुल 2 फेरों के लिए प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
इस स्पेशल ट्रेन का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।
रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 2 सामान्य श्रेणी, 4 स्लीपर, 7 एसी-3 टियर तथा 7 एसी-3 इकॉनमी कोच शामिल हैं।
स्पेशल ट्रेन का विस्तारित परिचालन
► 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल
20 से 29 जुलाई 2026 तक, प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार (4 फेरे)
► 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल
22 से 29 जुलाई 2026 तक, प्रत्येक बुधवार (2 फेरे)
► 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल
24 से 31 जुलाई 2026 तक, प्रत्येक शुक्रवार (2 फेरे)
ठहराव स्टेशन
- बिलासपुर
- रायपुर
- दुर्ग
- गोंदिया
कोच संरचना
- 1 पावरकार
- 1 एसएलआरडी
- 2 सामान्य श्रेणी
- 4 स्लीपर
- 7 एसी-3 टियर
- 7 एसी-3 इकॉनमी
- कुल 22 कोच।


















