ब्रेकिंग खबरें

खेल

साई के शतक और पडिक्कल के बवाल से इंडिया ने 541 रन का बनाया विशाल टोटल, श्रीलंका पर मंडराया हार का संकट!

टेस्ट टीम इंडिया, जहां अगले महीने अगस्त में श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाएगी, उससे पहले इंडिया ए की टीम से खेलने वाले साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. साई ने श्रीलंका ए के खिलाफ लगातार रेड बॉल क्रिकेट के दूसरे मैच में अपना दूसरा शतक जमाया, वहीं पडिक्कल ने 94 रन की पारी खेली. इनके अलावा कप्तान ध्रुव जुरेल (53) और स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन (68 नाबाद) ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, जिससे इंडिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन 8 विकेट पर 541 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. अब इंडिया ए की टीम अंतिम दिन मैच अपने नाम करना चाहेगी.

इंडिया ए ने 541 रन बनाकर कसा शिकंजा

श्रीलंका ए की टीम ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंडिया ए ने तीसरे दिन तक 8 विकेट पर 541 रन बनाकर 175 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम अंतिम दिन करीब 200 रन की बढ़त के साथ पारी घोषित करना चाहेगी. इसके बाद गेंदबाजों को श्रीलंका ए के दूसरी पारी में जल्दी आउट करना होगा. अगर ऐसा हुआ तो ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली इंडिया ए पारी के अंतर से बड़ी जीत दर्ज कर सकती है. इसके लिए गुरनूर बरार, आकिब नबी और सारांश जैन को गेंद से अहम भूमिका निभानी होगी, नहीं तो यह मैच पिछले मुकाबले की तरह ड्रॉ भी हो सकता है.

What's your reaction?

Related Posts