Chhattisgarh News: बिलासपुर। Railway द्वारा श्रवण मास में भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु कांवड़ लेकर बैद्यनाथ धाम जाने वाले हजारों चोल बम श्रद्धालुओं के साथ सीधा आघात किया गया है। दक्षिण पूर्व Railway के चक्रधरपुर मंडल में चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण पटना-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस की 2 जुलाई से 12 नवंबर तक हर गुरुवार की राउरकेला में समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस Train में बोल बम जाने वाले यात्रियों ने पहले से पूर्व आरक्षण करा रखा है। Railway की उक्त निर्णय से उनको तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। इसके विरोध में 20 जुलाई को डीआरएम (DRM) कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। Railway प्रशासन के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल के केसबहाल-धरुआडीही सेक्शन में नियमित रूप से आवश्यक इंजीनियरिंग कार्य और ट्रैक मेंटेनेंस (मेगा ब्लॉक) किया जा रहा है।
Train संख्या 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस 2 जुलाई से लेकर 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को राउरकेला तक ही चलाई जा रही है। इसी व्यवस्था के तहत पटना/आरा से दुर्ग की ओर आने वाली Train राउरकेला में ही समाप्त हो जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ लौटने वाले और बिहार जाने वाले दोनों ही तरफ के यात्री, विशेषकर कांवड़िए, भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। Railway प्रशासन के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ और श्रद्धालुओं की मांग को बुलंद करने के लिए सोमवार 20 जुलाई को बिलासपुर में एक विशाल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसके लिए सभी बोल बम ब्रद्धालुओं, शिवभक्तों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोमवार को तोरवा थाना के पास स्थित रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हों। यहां से सभी एकजुट होकर डीआरएम (DRM) कार्यालय का घेराव करने निकलेंगे।
आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूर्व निर्धारित समय और रूट के अनुसार दुर्ग तक पूरा चलाया जाए। यदि मेंटेनेंस कार्य अत्यंत अनिवार्य है, तो शिवभवतों और आम यात्रियों के लिए तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक विशेष Train या अन्य पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही यात्रियों की भावनाओं और उनके समय की बबार्दी के लिए Railway प्रशासन सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करें।
- सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सली डंप से हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- Raipur News: बीमारी ठीक करने और नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 44 लाख ठगे
- चुनाव सपा व भाजपा के बीच होगा: अखिलेश
- पटना जा रहे विमान से पक्षी टकराया


















