ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एक्जाम 16 अगस्त को, 5 शहरों में होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2026 की लिखित परीक्षा 16 अगस्त को होगी। परीक्षा प्रदेश के पांच प्रमुख जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा (अंबिकापुर) और बस्तर (जगदलपुर) के निर्धारित केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी दस दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में आयोग ने विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

दो पालियों में परीक्षा दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पाली (पेपर-1): सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। द्वितीय पाली (पेपर-2): दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक इंजीनियरिंग (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) विषय की परीक्षा ली जाएगी।

एसएमएस से नहीं मिलेगी सूचना

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा और एडमिट कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी या सूचना किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से एसएमएस या डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।

What's your reaction?

Related Posts