चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में जिला प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आरोपी नरेंद्र कुमार कौशिक, हरीश राठौर और गरीब दास बिंझवार के निलंबन का आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार, ये तीनों कर्मचारी सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच के दायरे में आए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. पुलिस की एफआईआर में नाम सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है. प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.



















