ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार ने नए शिक्षा मंत्री का ऐलान भी कर दिया है. प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का चार्ज दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. इसके बाद शनिवार(25 जुलाई) की शाम करीब 8.15 बजे शिक्षा मंत्रालय का चार्ज प्रह्लाद जोशी को दे दिया गया. अभी जोशी खाद्य सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा और उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं. जोशी मोदी सरकार 2.0 में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री रहे. इसके अलावा वह कोयला और खदान मंत्री भी रह चुके हैं.

इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने दोपहर करीब 3 बजे इस्तीफा दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी पोस्ट की. दो पेज की इस चिट्ठी में प्रधान ने बाकी बातों के साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित करने की बात भी लिखी. इसके बाद जंतर-मंतर पर 35 दिन से चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का अनशन भी प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हो गया. सरकार ने CJP की सभी मांगें मान ली हैं. इसके बाद CJP ने जंतर-मंतर से सभी छात्रों को अपने-अपने घर लौटने को कहा है.

नए शिक्षा मंत्री को जानिए

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक से आते हैं. 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के बीजापुर में उनका जन्म हुआ था. वह 2006 से 2013 तक कर्नाटक BJP के महासचिव रहे. इसके बाद उन्होंने कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभाला.

कहां से की पढ़ाई?

प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक यूनिवर्सिटी से बैचरल ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है. उन्होंने हुबली के के.एस. आट्र्स कॉलेज मास्टर्स किया है.

धारवाड़ सीट से हैं सांसद

प्रह्लाद जोशी 2024 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की धारवाड़ सीट से सांसद चुने गए हैं. वह यहां से लगातार पांचवी बार जीते हैं. 2024 के चुनाव में प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के विनोद आसुती को हराया है. यहां जोशी को 97324 वोटों से जीत मिली थी. इससे पहले 2019, 2014, 2009 और 2004 में भी वह यहां से विजयी हुए थे. अपने पहले लोकसभा चुनाव 2004 में उन्होंने कांग्रेस के बी.एस. पाटिल को हराया था.

NEET पेपर लीक में NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त

इससे पहले शुक्रवार (24 जुलाई) को NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारी बर्खास्त किए गए थे. बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की बात भी कही गई. वहीं, गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदला गया था.

What's your reaction?

Related Posts