रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के ईएनटी विभाग ने बीएएसएलपी (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) प्रथम वर्ष (2026-27) में प्रवेश के लिए आवेदन मंगाया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क 100 रुपए के साथ आवेदन 13 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से ईएनटी विभाग, डॉ. बी.आर.ए.एम. अस्पताल, रायपुर के पते पर भेजना होगा। आवेदन शुल्कः सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपए तथा छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपए है। शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट “बीएएसएलपी कोर्स, पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज रायपुर (छत्तीसगढ़)’ के नाम से देय होगा। प्रारंभिक मेरिट सूचीः संस्थान की वेबसाइट पर 20 अगस्त 2026 को प्रारंभिक मेरिट सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति कर सकेंगे। अंतिम मेरिट 9 सितंबर तकः दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची 9 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी।


















