ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराध

हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में मिला 3 लाख का गांजा, महिला तस्कर गिरफ्तार

Railway Drug Smuggling पर बड़ा एक्शन, Howrah-Ahmedabad Express से 3 लाख रुपये का Ganja जब्त

रायगढ़। GRP Raigarh ने Howrah-Ahmedabad Express में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 6.290 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी महिला के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

जीआरपी थाना रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोर्झा के अनुसार 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12834) के बी-1 और बी-2 कोच के बीच एक महिला बैग में गांजा लेकर खड़ी है। सूचना को रोजनामचे में दर्ज कर गवाहों की मौजूदगी में टीम ने रेलवे स्टेशन रायगढ़ के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर घेराबंदी की।

ट्रेन के पहुंचते ही पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शेख सकीलाबी सलाम (48 वर्ष) निवासी जिला हिंगोली, महाराष्ट्र बताया।

बैग से निकले 6 पैकेट, कुल 6.29 किलो गांजा बरामद

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए महिला की सहमति से उसके बैग की तलाशी ली गई। बैग के अंदर छह पैकेट मिले, जिनमें खाकी टेप से लिपटा हुआ गांजा रखा था। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर सभी पैकेटों का कुल वजन 6.290 किलोग्राम निकला।

पुलिस ने मौके से गांजे के अलावा एक itel कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन, एक रेलवे टिकट और बैग भी जब्त किया। पूरी जब्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी (e-Sakshya) कराई गई और मौके का नक्शा भी तैयार किया गया।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रही थी। इसके बाद जीआरपी रायगढ़ ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब्त मादक पदार्थ को नियमानुसार सीलबंद कर मालखाने में जमा कराया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts