सावन माह के दौरान धार्मिक यात्राओं और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने संबलपुर और जबलपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन एकतरफा एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08389 संबलपुर-जबलपुर स्पेशल 1 अगस्त 2026 को संबलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर और शहडोल सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। सावन के दौरान भगवान शिव के भक्तों और अन्य यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके और अन्य ट्रेनों पर दबाव कम हो।
संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
- आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08301 संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन संबलपुर से 1 अगस्त, शनिवार को रवाना होगी.
- यह स्पेशल ट्रेन संबलपुर से सुबह 06:15 बजे चलेगी। यह झारसुगुड़ा रोड 07:30 बजे, रायगढ़ 08:55 बजे, चांपा 09:53 बजे, बिलासपुर 11:00 बजे, पेंड्रारोड 12:58 बजे, अनूपपुर 13:45 बजे, शहडोल 14:33 बजे और कटनी साउथ 17:15 बजे पहुंचेगी। अंत में, यह ट्रेन शाम 18:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी.
ट्रेन में 22 कोचों की मिलेगी सुविधा
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी (सीटिंग कम लगेज रेक) और 20 स्लीपर कोच शामिल हैं. रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे इस स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट देख सकते हैं.


















