ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

अजब-गजबः कामवाली बाई माालकिनों से ज्यादा अमीर, महीने में कमाती है ₹60,000

अजब-गजबः गुरुग्राम से एक ऐसी दिलचस्प कहानी सामने आई है, जिसे पढ़कर बड़े-बड़े ऑफिस वाले भी सोचने पर मजबूर हो गए हैं. यहां एक घर में काम करने वाली महिला हर महीने 60 हजार रुपए कमा रही है. ये खुलासा गुरुग्राम के रहने वाले एक यूजर ने किया. लिंक्डइन पर अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी हाउस हेल्प ने उन्हें पैसों का असली मतलब समझा दिया. उनकी पोस्ट अब खूब वायरल हो रही है. वो महिला दिन में 5 से 6 घरों में काम करती है. महीने में सिर्फ 3 से 4 दिन की छुट्टी लेती है. इसी मेहनत से वो हर महीने करीब 60 हजार रुपए कमा लेती है.

कामवाली बाई 60 हजार में से 10 हजार रुपए किराए का देती है. वह अपनी बेटी को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही है. उसने अपने गांव में 6 लाख की जमीन ली है, जिसकी ईएमआई भी

वो दे रही है. हम लोग महंगे फोन, कार और ब्रांडेड कपड़ों के लिए ईएमआई भरते रहते हैं. वहीं इस महिला की कोई फिजूलखर्ची नहीं है. न पीएफ है, न इंश्योरेंस, फिर भी उसे पता है कि पैसा कहां लगाना है. उसका एक ही सपना है, बस बेटी का भविष्य सुरक्षित करना. कई लोग बोल रहे हैं कि ये महिला तो हमसे ज्यादा समझदार है, हम दिखावे में पैसा उड़ाते हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि कॉर्पोरेट नौकरी जैसी मेडिकल सिक्योरिटी इन मेहनतकश लोगों के पास नहीं होती, एक बीमारी इनकी सारी बचत खा जाएगी, इसलिए दोनों की तुलना करना पूरी तरह सही नहीं है.

What's your reaction?

Related Posts