ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

बारिश के मामले में छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर, मानसून सीजन में 100.1% सामान्य वर्षा

छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की बारिश ने राज्य स्तर पर सामान्य आंकड़े को लगभग छू लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 25 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

विभाग के मुताबिक, 1 जून से 25 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 1082.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के आधार पर इस अवधि में सामान्य औसत वर्षा 1081.5 मिलीमीटर मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से मामूली अधिक बारिश दर्ज हुई है।

24 घंटे में 52.8 मिमी औसत बारिश

बारिश का दौर अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में औसतन 52.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इससे कई क्षेत्रों में बारिश का असर बना हुआ है। मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राज्य में मानसून के दौरान अब तक हुई कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य स्तर तक पहुंचने से इस सीजन की वर्षा स्थिति में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है।

        क्षेत्रवार स्थिति पर नजर डालें तो इस बार सरगुजा, रायपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में बादलों ने जमकर मेहरबानी दिखाई है. बलरामपुर जिला 169.4% बारिश के साथ प्रदेश में प्रतिशत के हिसाब से सबसे आगे बना हुआ है, जहाँ अब तक 1527.7 मि.मी. पानी गिर चुका है. वहीं कुल वर्षा की मात्रा के मामले में नारायणपुर जिला शीर्ष पर है, जहाँ अब तक रिकॉर्ड 1600.4 मि.मी. बारिश दर्ज हो चुकी है. बस्तर जिले में एक ही दिन में सर्वाधिक 188.2 मि.मी. और कोंडागांव में 161.8 मि.मी. बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद नारायणपुर में 151.9 मि.मी. तथा गरियाबंद में 110.3 मि.मी. बारिश हुई.

जाने बाकी जिलों का हाल

       मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भी बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है. रायपुर जिले में अब तक 1180.2 मि.मी. (129.5%), गरियाबंद में 1357.7 मि.मी. (126.5%), धमतरी में 1201.7 मि.मी. (113.4%), महासमुंद में 1204.2 मि.मी. (121.7%), और बालोद में 1192.1 मि.मी. (115.0%) बारिश के साथ सामान्य से अधिक वर्षा हुई है.इसी तरह बिलासपुर संभाग के मुंगेली में 1026.5 मि.मी. (108.8%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1161.3 मि.मी. (134.1%), तथा सूरजपुर में 1173.6 मि.मी. (111.2%) वर्षा दर्ज की जा चुकी है.  (Chhattisgarh monsoon rain update 2026)

राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का आंकड़ा अब भी सामान्य से पीछे चल रहा है. सरगुजा जिले में अब तक 606.6 मि.मी. (75.5%), जशपुर में 828.7 मि.मी. (79.7%), कबीरधाम में 672.0 मि.मी. (82.2%), बेमेतरा में 597.1 मि.मी. (74.5%), और कांकेर में 1110.7 मि.मी. (75.9%) बारिश दर्ज की गई है, जो औसत के मुकाबले कम की श्रेणी में आता है. इसी प्रकार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (74.7%) तथा बीजापुर (78.7%) में भी प्रतिशत के लिहाज से औसत से कम बारिश दर्ज हुई है. इसके बावजूद बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य के काफी करीब बना हुआ है. 

        राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश भर की नदियों के जलस्तर और बारिश के आंकड़ों की लगातार निगरानी की जा रही है. जिन जिलों में हाल ही में भारी वर्षा हुई है, वहाँ निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

What's your reaction?

Related Posts