ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में बढ़ी छात्रवृत्ति; अब ₹25 हजार महीना

छत्तीसगढ़ में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे MBBS इंटर्न्स के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी कर दी है। अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स को 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। बढ़ा हुआ स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। इस फैसले के बाद मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों की स्टाइपेंड समेत अन्य मांगों को लेकर चल रही हड़ताल भी खत्म हो गई है।

मंत्री से मुलाकात के बाद आया फैसला

बता दें कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनसे मुलाकात की थी। इस बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने समेत डॉक्टरों की मांगों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद अब सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। स्टाइपेंड में बढ़ोतरी से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

स्टाइपेंड बढ़कर 25 हजार हुआ

बताते चलें कि, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. अब इंटर्न्स को 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा. गौरतलब है कि, राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही इंटर्न्स की मांग को पूरा करते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है. शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले MBBS इंटर्न्स को अब तक कम स्टाइपेंड मिलता था, जिसे लेकर वे लगातार मांग कर रहे थे.

1 अक्टूबर से लागू होगा नया स्टाइपेंड

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बढ़ी हुई छात्रवृत्ति 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी. इस दिन से सभी MBBS इंटर्न्स को बढ़ा हुआ स्टाइपेंड दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टर्स और जूनियर डॉक्टरों की मांग थी कि स्टाइपेंड व वेतन में तत्काल संशोधन और सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए. उनका तर्क था कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड कम हैं.

इससे पहले डॉक्टरों का कहना था कि वे लगातार अपनी मांगें सरकार के सामने रखते रहे हैं. उनका उद्देश्य अपनी मांगों का समाधान कराना है, लेकिन आश्वासन के बाद भी आदेश जारी नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.

What's your reaction?

Related Posts