श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान का आगाज करने के लिए एकमद तैयार है। 27 सितंबर को भारत का क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाना है। अभी तक यह साफ नहीं था कि टीम इंडिया किससे यह नॉकआउट मैच में भिड़ने वाली है। मगर अब भारत की विपक्षी टीम का नाम साफ हो गया है। भारत का मुकाबला एशियन गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होने वाला है। इसकी पुष्टि नेपाल वर्सेस जापान मैच बारिश की भेट चढ़ने से हुई।
27 सितंबर को भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों को सीड्स के आधार पर डायरेक्ट एशियन गेम्स 2026 में क्वार्टर फाइनल का टिकट मिला।
वहीं अफगानिस्तान, नेपाल, जापान, मलेशिया, हॉन्ग कॉन्ग और ओमान जैसी टीमें ग्रुप स्टेज मुकाबलों में आपस में भिड़ रही है, ताकि वह क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सके।
आज 26 सितंबर को ग्रुप-ए के सभी मुकाबले पूरे हो चुके हैं, जिसमें अफगानिस्तान, नेपाल और जापान की टीमें थी।
ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच नेपाल और जापान के बीच खेला गया जो बारिश की भेंट चढ़ा और दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए।
नेपाल ने अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान को पटखनी देते हुए 2 अंक कमाए थे। ऐसे में अब उनके खाते में 3 अंक है और उन्होंने ग्रुप-ए में पहला पायदान हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
बता दें, हर ग्रुप से 2 टीमों को क्वार्टर फाइनल का टिकट मिलना है। ऐसे में ग्रुप-ए से नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाली दूसरी टीम अफगानिस्तान की है।
एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल शेड्यूल
तय शेड्यूल के अनुसार श्रीलंका को ग्रुप-ए की टॉपर से भिड़ना है। वहीं भारत दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा। ग्रुप-ए के सभी मुकाबले पूरे होने के बाद यह साफ हो गया है कि श्रीलंका का क्वार्टर फाइनल मैच नेपाल के खिलाफ होगा, जबकि भारत की टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
ग्रुप-बी की स्थिति अभी तक साफ नहीं है, जिस वजह से पाकिस्तान और बांग्लादेश को अपनी विपक्षी टीमों के नाम जानने के लिए इंतजार करना होगा।
मैच टीमें
पहला क्वार्टर फाइनल, 28 सितंबर पाकिस्तान बनाम बी2
दूसरा क्वार्टर फाइनल, 28 सितंबर भारत बनाम अफगानिस्तान
तीसरा क्वार्टर फाइनल, 29 सितंबर श्रीलंका बनाम नेपाल
चौथा क्वार्टर फाइनल, 29 सितंबर बांग्लादेश बनाम बी1
पाकिस्तान और बांग्लादेश की विपक्षी टीमों के नाम साढ़े 10 बजे होने वाले मलेशिया वर्सेस ओमान मुकाबले के बाद साफ हो जाएंगे।


















