ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

सैलून में काम से डांस रियलिटी शो तक, छत्तीसगढ़ के युवक ने जीता इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 का खिताब

किसी के सपने पूरे होते देखना हमेशा खुशी देता है, लेकिन जब कोई तमाम संघर्षों और चुनौतियों को पार कर अपनी मंजिल हासिल करता है, तो उसकी सफलता की कहानी और भी खास बन जाती है। ऐसी ही कहानी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 19 वर्षीय रितेश पाल की है। रितेश ने अपने डांस के हुनर के दम पर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5’ का खिताब अपने नाम कर लिया है।

मेहनत और जुनून से हासिल की मंजिल

रितेश पाल की इस कामयाबी ने रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 19 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता के खिताब तक का सफर तय किया।

15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार

लंबे समय से डांस के शौकीन रहे रितेश ने प्रतीक उतेकर के साथ मिलकर यह जीत हासिल की है. फिनाले में जीत हासिल करने के बाद प्रतीक को चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये का चेक मिला है. रितेश बताते हैं, उनके लिए यह जीत किसी सपने से कम नहीं थी. जीत के बाद उनके गाइड प्रतीक ने भी उन्हें बधाई दी है.

cg में जश्न का माहौल

रितेश की यह जीत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है. हालांकि, जीतने का तो छोड़िए रितेश ने कभी डांस रियैलिटी शो में जाने के बारे में सोचा तक नहीं था. रितेश के शुरुआती दिन काफी दिक्कत भरे रहे. उन्हें कभी परिवार का साथ नहीं मिला. यही नहीं, घरवालों का कहना था कि डांस न करके कुछ और काम करो. ऐसे में रितेश ने अपने भाई के साथ सैलून ज्वाइन कर लिया.हालांकि उन्होंने डांस नहीं छोड़ा. रितेश हफ्ते में 6 दिन डांस की प्रैक्टिस करते और एक दिन भाई के साथ काम में हाथ बंटाते.

मां के लिए घर बनवाएंगे

इस जीत से पहले रितेश डांस प्लस 6 में भी अपना टैलेंट दिखा चुका है. अब इस जीत के बाद वे अलग उंचाई पर पहुंच चुके हैं. वहीं जब रितेश से शो में मिली जीत की राशि के बारे में पूछा गया तो रितेश ने बताया. वे पहले अपनी मां के लिए एक घर बनाएंगे, जिसका नाम वह हरि दर्शन रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मेरी पहली इच्छा है कि मैं अपनी मां के लिए कुछ करूं. जब भी मैं मां के लिए कुछ करता हूं तो लगता है अपने लिए कर रहा हूं.

What's your reaction?

Related Posts