छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल्द ही सिंगापुर के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा 2 से 7 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। इस दौरान वे भारत-सिंगापुर विकास और कारोबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निवेशकों को छत्तीसगढ़ की खूबियां बताएंगे
सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय विदेशी निवेशकों और कारोबारियों के साथ मुलाकात करेंगे। वे उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और राज्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री का जोर राज्य में नए निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर रहेगा।
छत्तीसगढ़ आने का देंगे न्योता
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर में होने वाली बैठकों और कार्यक्रमों के दौरान विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी देंगे। वे राज्य में निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों और संभावनाओं को सामने रखते हुए निवेशकों को छत्तीसगढ़ में कारोबार स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे।
कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे
मिली जानकारी के मुताबिक, सम्मेलन में निदेश के कई निवेशक और उद्योगपति मुख्य रूप से शामिल होंगे. सीएम छत्तीसगढ़ की खासियत के बार में बताएंगे और बताएंगे कि राज्य में निवेश क्यों करना चाहिए. साथ ही सीएम प्रदेश में मौजूद खनिज, बिजली, पानी और सस्ती जमीन की जानकारी भी देंगे. सीएम नई औद्योगिक नीति में निवेशकों को मिल रही छूट के बारे में बताएंगे.
टेक्नोलॉजी पर फोकस
गौरतलब है कि, इस बार फोकस न सिर्फ छत्तीसगढ़ के पानी, सस्ती जमीन और रिसोर्सेस के बारे में देंगे, बल्कि इस बार छ्त्तीसगढ़ में टेक्नोंलॉजी के निवेश लाना भी मकसद रहेगा. साय सरकार का फोकस है कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ खनन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग में भी बड़ा निवेश आए.इसलिए इस दौरे में टेक कंपनियों से अलग से बैठक होगी.
बताया जा रहा है कि सिंगापुर में CM कई बड़ी कंपनियों के CEOs के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे.इनमें उद्योग लगाने, जॉइंट वेंचर और नई फैक्ट्रियां शुरू करने पर बात होगी. इससे प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरियों के नए रास्ते खुलेंगे.


















