ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अलर्ट, कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका

IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी सच हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है, जिसका नाम अर्नब रखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दो दिनों में यह और भी भीषण रूप ले सकता है। वहीं, बुधवार को इसके लैंडफॉल के आसार हैं। ओडिशा समेत कई राज्य अलर्ट मोड पर हैं।

सोमवार को मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात अर्नब बहुत भीषण तूफान बनकर आंध्र प्रदेश और यानम तट से गुजर सकता है। मौसम की ये गतिविधियां 28 अक्टूबर को को दोपहर तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच हो सकती हैं। उस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जो बढ़कर 140 किमी प्रति घंटा पर पहुंच सकती है।

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो गई है। इससे झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि गुजरात के बचे हुए हिस्सों, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून पहुंच गया है। गुजरात, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में 18 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 18-19 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश होगी। मेघालय में 18 जून को बहुत मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।

अंडमान और निकोबार द्वीप में 18 व 19 जून, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में 18-22 जून को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 18, 19, 22 और 23 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 और 24 जून, बिहार, झारखंड, ओडिशा में 18-22 जून, मध्य प्रदेश में 18-23 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदश में 22 और 23 जून व छत्तीसगढ़ में 18-20 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी भारत की बात करें तो गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 18-24 जून के बीच बारिश का अलर्ट है।

What's your reaction?

Related Posts