ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी, केनाल लिंकिंग रोड को मिलेगा ओवरब्रिज का तोहफा

राजधानी रायपुर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केनाल लिंकिंग रोड पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से इलाके में आवागमन आसान होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

रोजाना जाम से परेशान होते हैं लोग

केनाल लिंकिंग रोड पर वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है। खासकर व्यस्त समय में अमलीडीह चौक और आसपास के इलाकों में लंबा जाम लग जाता है। इसके चलते नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और स्थानीय रहवासियों को आवागमन में परेशानी होती है।

ओवरब्रिज बनने से आसान होगा सफर

शासन की मंजूरी के बाद अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक ओवरब्रिज बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण से सड़क पर यातायात का दबाव कम करने और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

49.52 करोड़ की लागत से बनेगा ओवर ब्रिज

करीब 49.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज की लंबाई 1.04 किलोमीटर और चौड़ाई 8.50 मीटर होगी. यह टू-लेन ब्रिज होगा. इसके बनने के बाद मुख्य सड़क का ट्रैफिक ब्रिज के ऊपर से निकलेगा, जबकि नीचे की सड़क कॉलोनी के लोगों के लिए खाली रहेगी. जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर सहित 6 वार्डों के 1 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा

अभी कैसे हैं हालात

अभी हालात ये हैं कि शहर की मुख्य सड़क का ट्रैफिक और कॉलोनियों से निकलने वाले वाहन एक ही सड़क पर आ जाते हैं. ऊपर से द्रोणाचार्य स्कूल के चलते सुबह-शाम स्कूल बसों और पैरेंट्स की गाड़ियों से सड़क पर लोड और बढ़ जाता है.अधिकारियों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से अमलीडीह चौक पर लगने वाला जाम खत्म होगा और लोगों को बार-बार सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा. नीचे की सड़क पर लोकल ट्रैफिक आसानी से चल सकेगा.

बता दें कि केनाल लिंकिंग रोड से जुड़ी पॉश कॉलोनियों के रहवासी पिछले कई सालों से ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे.तकनीकी कारणों से प्रोजेक्ट अटका हुआ था, लेकिन अक्टूबर 2026 में इसे फाइनल मंजूरी मिल गई है. अफसरों के मुताबिक अगले 2 महीने में इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा.

What's your reaction?

Related Posts